इलियाना डी ‘क्रूज़ एक भारतीय अभिनेत्री हैं।तेलुगु फ़िल्मों की टॉप एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज को हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्हें बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया गया।बात करें अगर एक्ट्रेस के लुक की तो एक्ट्रेस को ब्लैक ब्रैलेट के ऊपर व्हाइट कोट और व्हाइट पैंट पहने हुए देखा गया,अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पिंक ब्लशर पिंक लिपस्टिक आंखों में काजल और ग्लोई मेकअप लुक में दिखीं,लेदर पर्स ओपन हेयर और गले में छोटे से पेंडेट के साथ हाई हील्स में नज़र आईं।इस कंप्लीट लुक में एक्ट्रेस बोल्ड के साथ काफी ज्यादा हॉट भी नज़र आईं।
इलियाना मुख्य रूप से तेलगु फिल्मों में अभिनय करती हैं। इलियाना तेलगु की जानी-मानी अभिनेत्रीयोँ में से एक हैं। इलियाना अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में दर्शकों को अपने अभिनय से दीवाना बना चुकीं हैं।
पृष्ठभूमि
इलियाना डी ‘क्रूज़ का जन्म 1 नवंबर 1987 को महाराष्ट्रा के मुंबई में हुआ था। इलियाना के पिता का नाम रोनाल्डो डी ‘क्रूज़ है। इलियाना के पिता एक कैथोलिक हैं जबकि उनकी माँका नाम समायरा डी ‘क्रूज़ है। इलियाना अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। जब इलियाना दस वर्ष की तब उनका परिवार मुंबई से गोवा शिफ्ट हो गया था। इलियाना ने अपना बचपन गोवा में व्यतीत किया।
करियर
इलियाना डी ‘क्रूज़ ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र में ही कर दी थी। इलियाना को पहला ब्रेक साल 2006 में तेलगु फिल्म देवदासु से मिला। हालंकि फिल्म कुछ खास नहीं रही। लेकिन इलियाना को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ के तहत बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया। इलियाना के करियर की गाड़ी इतनी अच्छी चल पड़ी कि उन्हें अपनी दूसरी ही फिल्म में तेलगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ रोमांस करने का मौका मिल गया। इलियाना का तेलगु फ़िल्मी करियर इतना शानदार रहा कि छह साल में ही वह तेलगु की शीर्ष अभिनेत्रीयोँ में गिनी जाने लगीं।
हिंदी फ़िल्मी करियर
इलियाना को बॉलीवुड में पहला ब्रेक अनुराग बासु ने अपनी फिल्म बर्फी से दिया। बर्फी साल 2012 की जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म में दर्शकों को इलियाना का मासूम अंदाज बेहद पसंद आया। आलोचकों ने भी उनके अभिनय की काफी सरहाना की। इलियाना को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरूस्कार भी दिया गया। इस फिल्म के बाद फिल्म मै तेरा हीरो में भी इलियान दर्शकों को खूब पंसद आई।