47 की उम्र में लाल साड़ी पहन शिल्पा सेट्टी ने चली अतरंगी चाल, वीडियो देख यूजर बेहाल

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने लोगों को अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दीवाना बना दिया है, योगा की दीवानी शिल्पा आए दिन अपने फोटोस और विडियोज इंटरनेट पर डालती रहती हैं,जिसपर इनके फैंस अपना जम के प्यार लुटाते हैं। बात की जाए शिल्पा के ड्रेसिंग सेंस की तो शिल्पा शेट्टी इंडियन हो या वेस्टर्न दोनों में कहर ढाती नजर आती हैं, आजकल शिल्पा tv show में एक जज के रूप में नज़र आती हैं उसी टीवी शो के दौरान शिल्पा को रेड साड़ी में स्पॉट किया गया, जिसमें शिल्पा काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं रेड फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ रेड साड़ी में शिल्पा शेट्टी कमाल की लग रही थीं।

शिल्पा शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। वह रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। फ़िलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।

शिल्पा शेट्टी पृष्ठभूमि
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। वह सुनन्दा (मां) और सुरेन्द्र शेट्टी (पिता) की बड़ी पुत्री है जो औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। इनकी एक छोटी बहन है-शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं।

पढ़ाई
शिल्‍पा ने मुंबई में चेंबूर के एंथनी गर्ल्‍स हाईस्‍कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर पोद्दार कॉलेज से पढ़ाई की। शिल्पा सिर्फ पढाई में ही नहीं बल्कि नृत्य और खेल में भी अव्वल थीं। और शिल्‍पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्‍यांगना हैं। अपने स्‍कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्‍टन भी रह चुकी हैं।

शादी
शिल्पा शेट्टी की शादी व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ सम्पन्न हुई है। उनके एक बेटा भी है-वियान कुंद्रा। और 2019 में उन्होंने सरोगेसी के थ्रू एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम समिषा रखा।

देखे और भी हॉट वीडियो  

करियर
शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे। फिल्म में वह काजोल की बहन की भूमिका में नजर आयीं थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में कीं जिनमे अपने, मैं खिलाडी तू अनाडी, बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्तानाआदि।

नोट– प्रत्येक फ़ोटो प्रतीकात्मक है( फोटो स्त्रोत: गूगल)
डिस्क्लेमर – यह न्यूज़ वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। bollywoodhost अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top